बीकानेरNidarIndia.com पीबीएम अस्पताल से एक बंदी अपने साथी के साथ पुलिस कांस्टेबिल को धक्का देकर भाग जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सीकर निवासी विजय सिंह पुत्र हनुमान सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, वो वर्तमान में पुलिस लाइन चूरू में हैडकनि है, अभी पदस्थापन चालानी गार्ड रतनगढ़ हाल पीबीएम अस्पताल में है।
विजय सिंह ने पुलिस को बताया कि 11 फरवरी अपराह्न 3:40 बजे के समय अभियुक्त गुरप्रीतसिंह पुत्र सरजीसिंह निवासी बठिण्डा और बंदी मुकेश जो सब जेल रतनगढ़ ने परिवादी और उनके साथी धनराज कानि. को धक्का मारकर पीबीएम अस्पताल से भाग जाना व धक्का मारने से परिवादी के हाथ व सीने पर चोट लग गई। जिसे नाकाबंदी के दौरान सेरुणा पुलिस ने दस्तयाब कर लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





