बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
स्वच्छता का दृढ़ संकल्प लेकर आवर फॉर नेशन की टीम लंबे समय से काम कर रही है। हर सप्ताह कुछ समय राष्ट्र के नाम के संकल्प के साथ चलाए जा रहे टीम आवर फॉर नेशन के साप्ताहिक स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को न्यायालय पार्किंग परिसर और पब्लिक पार्क, कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास सामूहिक श्रमदान किया गया।
अभियान के दौरान न्यायालय पार्किंग क्षेत्र में लंबे समय से जमा कचरे, झाड़ियों एवं अनावश्यक वनस्पति को हटाया गया। विशेष रूप से पार्किंग के मुख्य गेट के आसपास झाड़ियां इतनी अधिक बढ़ गई थी कि गेट को खोलने-बंद करने और आवाजाही में भी परेशानी हो रही थी। टीम ने श्रमदान कर पूरे क्षेत्र को साफ करते हुए गेट को पूरी तरह सुगम बनाया।

अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा एवं झाड़ियां एकत्रित कर डंपिंग स्टेशन भेजी गईं। सफाई के बाद पार्किंग क्षेत्र का स्वरूप काफी व्यवस्थित और स्वच्छ नजर आया।
आज के अभियान में बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित के नेतृत्व में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने टीम आवर फॉर नेशन के साथ सक्रिय रूप से श्रमदान किया। न्यायालय परिसर से जुड़े लोगों की सहभागिता ने अभियान को और अधिक सार्थक बनाया।
अभियान में टीम आवर फॉर नेशन की ओर से डॉ. फ़ारूक़, डॉ. विशाल मलिक, डॉ. विजेंद्र त्रिपाठी, सीए सुधीश शर्मा, देवेंद्र शास्त्री, किशोर भाटिया, वंदना शर्मा, कपिला शर्मा, वसीम रज़ा, सुरभि शर्मा, देवकिशन तंवर, हेमंत सिंह एवं यशस्वी पाराशर सहित सदस्यों ने श्रमदान किया।
बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित, एडवोकेट विमला सुरोलिया, बजरंग छींपा, ताराचंद उपाध्याय, रामनिवास बिश्नोई, त्रिलोक चन्द शर्मा और बार कर्मचारी गोपाल पुरोहित, ऋतिक ओझा, राहुल, गोपाल जोशी, लक्ष्मण पंवार, रमेश, दिनेश ओझा, शशी मोहन, हेमराज एवं प्रशांत सहित कई लोगों ने भागीदारी निभाई।




