आस्था : डीजे की धुनों पर थिरकते श्रद्धालु, तो मनुहार करते सेवादार, देखें वीडियो…

शोभासर के समीप चल रही है श्री गणेश सेवा समिति की सेवा, पहुंचे रहे पैदल जातरु

रमेश बिस्सा

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

डीजे की धुनों पर थिरकते श्रद्धालु। आने-जाने वालों की मनुहार करते सेवादारों की टीम। भक्ति और आस्था की ऐसी सरिता को देखने वाला हर कोई दंग रह जाए। जंगल में मंगल सा यह नजारा गुरुवार रात को शोभासर से पूगल-अनूपगढ़ की और जाने वाली मुख्य सड़क पर टोल नाके के समीप साकार हो रहा था।

 

अवसर है लोक देवता बाबा रामदेवजी के दर्शनार्थ जाने वाले पदयात्रियों के लिए लगाए गए सेवा शिविर का। इस मार्ग से गंगानगर, हनुमानगढ़, रायसिह नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पैदल यात्री, बाइक सवार और वाहनों से रामदेवरा जा रहे हैं।

श्री जय गणेश सेवा समिति मुस्तैद…

यह सेवा शिविर बीकानेर की श्री जय गणेश सेवा समिति, पूगल रोड की ओर से लगाया गया है। शिविर 7 सितंबर से ही शुरू हो गया था, यह 12 सितंबर तक चलेगा। समिति के महेन्द्र सिंह ने बताया कि संस्था की ओर से  यह सेवा 26 साल से चल रही है। पूर्व में संस्था के समिति सदस्य थे,लेकिन आज बड़ी संख्या में सेवादार जुट गए है। पहले यह शीतल जल और चाय-नाश्ते की सेवा थी, लेकिन अब भोजन और चिकित्सा सेवा शिविर है।

आस्था की बह रही है सरिता…

गुरुवार को श्री गणेश सेवा समिति के सदस्यों में ऐसा का जज्बा देखते ही बन रहा था। इनके सेवा शिविर में आने वाले हर पदयात्री को हाथ जोड़कर बड़े ही प्रेम भाव से बिठाया जा रहा है। उनके लिए गर्म और ताजा भोजन परोसा जा रहा है। थाली के मीनू भी लाजवाब है। इसमें जहां दाल-चावल है, पूड़ी और दो से तीन तरह की सब्जी-अचार, तन्दुर की ताजा गर्म रोटियां, रसगुल्ला, देशी घी का गर्मा-गर्म हलवा लंबी दूरी से पहुंचने वाले पदयात्रियों के लिए अपने घर सरीखी राहत मिलती है। यात्री यहां पर भोजन करने के बाद आरम भी कर सकते हैं। अल सुबह जब पैदल रवाना होंगे तो उन्हें चाय, कोपता और जलेबी का नाश्ता मिलेगा।

चिकित्सा की सुविधा…

सेवा शिविर में सभी तरह की दवाइयां भी मुहैया कराई जा रही है। थक-हारे यात्रियों की पैरों की मालिस से राहत पहुंचाई जा रही है। यहा सभी तरह की दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही है। दवाइयां देने के लिए अलग से सेवाएं दे रहे है। ताकि किसी को कोई भी परेशानी नहीं हो।

यह टीम है सक्रिय…

श्री गणेश सेवा समित में विष्णु महाराज, महेन्द्र सिंह, नृसिंह महाराज, भंवर सिंह, रतन प्रजापत, गजानंद पुरोहित सहित बड़ी संख्या में सेवादार पूरी निष्ठा, आस्था, श्रद्धा और इमानदारी के साथ सेवा के इस पुनित कार्य में जुटें हैं।

वहीं गुरुवार को बीकानेर से  भागवताचार्य पंड़ित दुर्गादत्त व्यास, पंड़ित एनडी रंगा, घनश्याम आचार्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग सेवा शिविरि में पहुंची और पदयात्रियों की सेवा का पुण्य कमाया।

Share your love
Facebook
Twitter

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *