68 लाख रुपए की लागत से बनेगी 450 मीटर लंबी और 7 मीटर चौड़ी सड़क, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

बीकानेर,निडर इंडिया न्यूज।

राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के तहत नयाशहर पुलिस थाने के पीछे से ब्रह्म बगीची होते हुए उष्ट्र वाहिनी मंदिर तक स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने किया।
इस सड़क का निर्माण 68 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा। सड़क की लंबाई 450 मीटर तथा चौड़ाई 7 मीटर होगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सड़क से जुड़े क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
निरीक्षण के दौरान विधायक व्यास ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरू
कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने और कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा का ध्यान रखने को कहा।
इस दौरान अधिशासी अभियंता कमल खत्री, पूर्व पार्षद नरेश जोशी, पार्षद प्रकाश व्यास, दीपक व्यास, अपर्णा आचार्य, दिनेश चौहान, दीनदयाल स्वामी, जयप्रकाश पारीक, बंशीलाल व्यास एवं नवरत्न ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।





