रेलवे : रामदेवरा मेले के लिए स्पेशल ट्रेन 12 से

Railways: Special train for Ramdevra fair from 12

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

रामदेवरा मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुश खबरी! बीकानेर से रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनें रामदेवरा के लिए चलाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए मेला स्पेशल 12 से 26 सितंबर तक चलाई जाएगी।

श्रीगंगानगर –पोकरण और पोकरण–श्रीगंगानगर के बीच मेला स्पेशल संचालित की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 04741 श्रीगंगानगर–पोकरण मेला स्पेशल 12 से 26 सितंबर तक कुल 15 फेरे लगाएगी। ट्रेन संख्या 04742 पोकरण–श्रीगंगानगर मेला स्पेशल भी इसी अवधि में 15 फेरे संचालित होगी।

ट्रेन संख्या 04741 श्रीगंगानगर से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर केसरीसिंहपुर, श्रीकरणपुर, गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, जैतसर, सूरतगढ़, राजियासर, अरजनसर, महाजन, लूणकरनसर, धीरेरा हाेते हुए अपरान्ह 3.50 बजे लालगढ़ पहुंचकर शाम 4.20 बजे यहां से रवाना हाेकर कोलायत, फलोदी और शाम 7.15 बजे रामदेवरा और वहां से शाम 7.20 बजे चलकर शाम 7:50 बजे पोकरण पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 04742 पोकरण से रात 8:45 बजे रवाना होगी। यह रामदेवरा से रात 9:15 बजे, फलोदी से रात 10:00 बजे, कोलायत से रात 11:24 बजे, लालगढ़ से रात 12:50 बजे तथा धीरेरा, लूणकरनसर, महाजन, अरजनसर, राजियासर, सूरतगढ़, जैतसर, रायसिंहनगर, गजसिंहपुर, श्रीकरणपुर और केसरीसिंहपुर होते हुए सुबह 7:50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *