खाजूवाला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
पुलिस थाना खाजूवाला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मारपीट के एक मामले में नामजद पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते माह हुई इस घटना में इंटर ब्लॉक फैक्ट्री में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की थी। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया है।
घटना का विवरण – प्रार्थी पवन कुमार पुत्र अमरचंद कुम्हार निवासी खाजूवाला हाल आरडी 837 ने दौरान जैरे इलाज पर्चा बयान दिया कि दलीप सिंह ने 29 सितंबर 2026 को प्रार्थी के साथ थापी-मुक्की की, जिसके संबंध में 30 सितंबर को पंचायती रखी गई थी। पंचायती के दौरान दिलीप सिंह, जसवीर सिंह, विरेन्द्र सिंह, खींव सिंह व शिव सिंह ने परिवादी व उसके परिजन के साथ मारपीट की। जब प्रार्थी अपनी इंटर ब्लॉक की फैक्ट्री में गए तो वहां आरोपियों ने उनके कमरों के गेट तोड़कर अंदर प्रवेश कर परिवादी व उसके परिजन के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की और प्रार्थी की पिकअप गाड़ी व परिवार वालों की गाड़ियों को तोड़कर काफी नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान सुगनाराम के जिम्मे किया गया था। इस मामले को लेकर ओमप्रकाश महानिरीक्षक पुलिस, मृदुल कच्छावा, जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनवारीलाल मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व जयपाल सिंह, वृताधिकारी वृत कोलायत के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी ओमप्रकाश पु.नि. थाना खाजूवाला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
दौरान अनुसंधान जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर आरोपियों को 16 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाकर बाद अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपी -दलीप सिंह पुत्र करणी सिंह राजपूत, उम्र 32 साल निवासी, अगनेऊ हाल आरडी 837 थाना खाजूवाला, जसवीर सिंह पुत्र करणी सिंह राजपूत, उम्र 36 साल निवासी अगनेऊ हाल आरडी 837, विरेन्द्र सिंह पुत्र करणी सिंह राजपूत, उम्र 26 साल निवासी अगनेऊ हाल आरडी 837, खींव सिंह पुत्र प्रेम सिंह राजपूत, उम्र 33 साल निवासी अगनेऊ हाल आरडी 837, शिव सिंह पुत्र सुमेर सिंह राजपूत, उम्र 30 साल निवासी अगनेऊ हाल आरडी ।





