पंचायत चुनाव : तीसरे चरण के निर्वाचन की लोक सूचना सोमवार को जारी होगी 

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रीडी पंचायत समिति के 63 सदस्यों के निर्वाचन के लिए लोक सूचना 19 अक्टूबर को जारी होगी। इसके साथ ही नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के 19, लूणकरणसर के 27 और रीडी के 17 सहित कुल 63 सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक राजकीय अवकाश के अलावा प्रतिदिन प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी।

26 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। इसके ठीक बाद चुनाव प्रतीकों आवंटन और अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ और लूणकरणसर पंचायत समिति के सदस्यों के लिए नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की कार्यवाही संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय में तथा रीडी पंचायत समिति के सदस्यों के लिए रीडी के ग्राम पंचायत भवन में की जाएगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *