Civic Body Elections: Election fever is heating up; the buzz has picked up following the withdrawal of nominations—watch the video...
बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

निकाय चुनावों को लेकर बीकानेर निगम क्षेत्र की बात करें तो अब धीरे-धीरे चुनावी खुमारी परवान पकड़ रही है। नाम वापसी के बाद से तस्वीर साफ हो गई है। अब जो प्रत्याशी मैदान में रह गए है वो घर-घर दस्तक दे रहे हैं। शहरी परकोटे में त्योहार के सीजन में रौनक दुगनी हो गई है। खासकर रात के समय गली-मोहल्लों में चुनावी चर्चाएं गर्म है। शहर के पाटे भी इन दिनों गुलजार है, जहां पर ना केवल बीकानेर निकाय चुनावों की चर्चा है, बल्कि पूरे प्रदेश की स्थिति पर मंथन चल रहा है। शहरी क्षेत्र में वार्ड परिसीमन ऐसा है कि एक ही मोहल्ले में अलग-अलग वार्ड का क्षेत्र आता है। ऐसे में दिनभर में एक-एक मोहल्ले से ही कई प्रत्याशी जनसम्पर्क के लिए निकलते है, तो माहौल में चुनावी रंगत चढ़ जाती है।
मैदान में आरएलपी भी है…
निकाय चुनावों में इस बार राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) भी चुनाव मैदान में है। आरएलपी ने शहरी क्षेत्र के कई वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारें है। शहरी परकोटे में सबसे हॉट 73 नम्बर वार्ड को माना जा रहा है। जहां से बीजेपी के पदाधिकारी दीपक पारीक और कांग्रेस से पूर्व काबिना मंत्री डॉ.बीडी कल्ला के भतीजे और राजीव यूथ क्लब के अध्यक्ष अनिल कल्ला चुनाव मैदान में है। इसी वार्ड कांग्रेस के बागी आनंद जोशी भी है, तो बीजेपी से पूर्व पार्षद रहे दिनेश उपाध्याय भी स्वतंत्रत प्रत्याशी है, इसी वार्ड में राकेश श्रीमाली आरएलपी से ताल ठोक रहे हैं।
सभी प्रत्याशियों के अपने-अपने दावे है। हर कोई विकास कराने के नाम पर वोट मांग रहा है। वार्डवासियों को पानी,साफ सफाई की समस्या से निजात दिलाने के मुद्दे को लेकर आरएलपी प्रत्याशी राकेश चुनाव मैदान में उतरें है। उनका मानना है कि ग्रामीण हलकों के बाद आरएलपी शहरी क्षेत्र में भी जन समस्याओं को उठा रही है।





