बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर आज बच्चोंं में काफी उत्साह देखने को मिला। खासकर स्कूलों में आज मनमोहक सजीव झांकियां निकाली गई। जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व आज गुरुवार को संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का स्वरूप धारण कर मनमोहक झांकी निकाली।

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया और बच्चों ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी पर्व की खुशियां मनाईं। इस मौके पर भानुमति रंगा, सपना ओझा,शंकर बोहरा, मनीष हर्ष, प्रभाशंकर रंगा ने सभी बच्चों को चॉकलेट और मिठाइयां भेंट की।

वही संस्कार किड्स हाउस एंड संस्कार पब्लिक स्कूल ,सादुल गंज में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें छात्र और छात्राएं कृष्ण राधा बनकर आए और कई प्रकार की गतिविधियो का आयोजन किया गया।


