बीकानेर : पीएम सूर्य घर नि:शुल्क बिजली योजना का 250 से उपभोक्ताओं ने ली जानकारी

बीकानेर में दो दिवसीय ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

प्रधानमंत्री सूर्य घर नि:शुल्क बिजली योजना के प्रचार-प्रसार, रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने के लिए बीकेईएसएल के पब्लिक पार्क स्थित कस्टमर केयर कार्यालय में दो दिवसीय ‘सेवा सेतु शिविर’ का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान 250 से अधिक उपभोक्ताओं ने योजना और सरकार की सब्सिडी के बारे में जानकारी ली।उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के तहत रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने की प्रक्रिया, योजना के लाभ तथा सौर ऊर्जा अपनाकर बिजली बिल में बचत करने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, उन्हें स्वच्छ ऊर्जा अपनाने एवं पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में बीकानेर के विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर शहर के महापौर अनिल कल्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, जोधपुर डिस्कॉम के बीकानेर जोन के जोनल चीफ इंजीनियर अशोक गोयल, पार्षद सुरेंद्र सिंह शेखावत, आरईसी से मधुकर मौजूद रहे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *