बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

पंचायत राज आम चुनाव के पहले चरण में जिला परिषद के 8 तथा चार पंचायत समितियां के 60 सदस्यों सहित 112 ग्राम पंचायतों के पंच और सरपंचों के निर्वाचन के लिए मतदान दल 21 अक्टूबर को राजकीय डूंगर महाविद्यालय से मतदान कार्मिकों के द्वितीय प्रशिक्षण के पश्चात रवाना होंगे।
पहले चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक निर्धारित 319 मतदान केंद्रों पर होगा। पंच-सरपंच पद के लिए नामांकन की नामांकन प्रक्रिया 23 अक्टूबर को तथा निर्वाचन 24 अक्टूबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा।
मतदान के तुरंत बाद मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। 25 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा। पहले चरण में जिला परिषद के आठ सदस्यों के लिए निर्वाचन होगा। वहीं छत्तरगढ़ पूगल, खाजूवाला और रुणिया के 60 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान होगा।





