क्राइम : अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक गिरफ्तार, नया शहर थाना पुलिस की कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए नया शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ अफीम के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भाम्भुड़ों का बास, गोडू निवासी श्रीगोपाल पुत्र  सोहनलाल बिश्नोई,उम्र 44 साल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13.12ग्राम अफीम बरामद की है। साथ ही मादक पदार्थ की बिक्री से प्राप्त राशि 35 लाख रुपए भी जब्त किए है।

 

थानाधिकारी नयाशहर सुरजीत कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम ने आपराधिक घटनाओं व अवैध नशा में संलिप्त अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रखी। साथ ही मुखबीर की खास इतला से अवैध मादक पदार्थ अफीम बेचने की सूचना पर आरोपी को गिरफतार कर लिया। मादक पदार्थ के साथ ही एक गाड़ी भी जब्त की। आरोपी से मादक पदार्थ कहां से लेकर आया था इस संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *