वेटरनरी : स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 
वेटरनरी विश्वविद्यालय की ओर से प्रदेश के समस्त वेटरनरी महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के लिए बी.वी.एस.सी. एण्ड ए.एच. स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए स्टेट कोटा की सीटों के लिए काउंसलिंग मंगलवार को आयोजित की गई।

स्नातक प्रवेश बोर्ड के चेयरमेन प्रो. राजेश कुमार धूड़िया ने बताया कि काउंसलिंग से राजुवास बीकानेर, रूवास जोबनेर के संघटक एवं सम्बद्ध निजी वेटरनरी महाविद्यालयों और टांटिया यूनिवर्सिटी का श्रीगंगानगर वेटरनरी महाविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रम के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया कि जा रही है।

अभ्यर्थियों को नीट यू.जी. 2026 की मेरिट सूची, उपलब्ध सीटों की संख्या और राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार प्रवेश दिया गया है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजो की जांच की गई  और दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश दिए गए। न्युज जारी होने तक काउंसलिंग प्रक्रिया चल रही है। मैनेजमेंट कोटा पर प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 30 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *