बीकानेर : हादसे को न्यौता दे रहा है नाला, निगम प्रशासन ने नहीं ली सुध - Nidar India

बीकानेर : हादसे को न्यौता दे रहा है नाला, निगम प्रशासन ने नहीं ली सुध

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे में शहर में कई स्थानों पर नाले-नालियां क्षतिग्रस्त है। थोड़ी सी बारिश आते ही ओवरफ्लो हो जाती है। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। नत्थूसर गेट बाहर बाहेती भवन के पीछे, बीकाजी शौरूम के समीप एक नाला क्षतिग्रस्त हाे गया है।

इसकी जमीन धंसने के कगार पर है। आसपास के लोगों को हादसे का भय सता रहा है। इसकी सूचना नगर निगम को करने के बावजूद इसकी सुध लेने कोई  नहीं आया है।

क्षेत्र के निवासी गोपाल रंगा के अनुसार हालात को देखते हुए कल विधायक जेठानंद व्यास मौके पर आए थे, उन्होंने अधिकारियों से इसको दुरुस्त करने के लिए कहा था, लेकिन अभी तक किसी ने इसकी सुध नहीं ली। जागरुक नागरिकों ने इस नाले को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *