पहल : स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को एमजीएसयू में मिलेगा निशुल्क प्रवेश, प्रबंध बोर्ड ने दी स्वीकृति

विधायक जेठानंद व्यास के प्रस्ताव को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने दी मंजूरी

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक  जेठानंद व्यास की अनुशंसा पर महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की ओर से संचालित पाठ्यक्रमों में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को निःशुल्क प्रवेश दिया जाएगा।

विधायक व्यास ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रमों में निःशुल्क प्रवेश देने की अनुशंसा की थी।

बुधवार को आयोजित विश्वविद्यालय प्रबंध बोर्ड की बैठक में इस अनुशंसा को स्वीकृत कर निःशुल्क प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है।

निर्णय पर जिले के खिलाड़ियों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय खिलाड़ियों के भविष्य को संवारने वाला है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी और खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

विधायक ने इसके लिए कुलगुरु और विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल का आभार जताया है।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *