बीकानेर : अतिक्रमण पर चला बीडीए का पीला पंजा, मुक्त कराई सौ बीघा भूमि, अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर विकास प्राधिकरण की ओर से गुरुवार को ग्राम चकगर्बी के विभिन्न सरकारी खसरों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया एवं खातेदारी खसरों पर काटी गई अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया।

प्राधिकरण आयुक्त श्रीमती स्नेहल धायगुडे नाना के निर्देश पर तहसीलदार श्री महेंद्र सिंह रतनू के नेतृत्व में बीडीए टीम ने चकगर्बी में अतिक्रमण हटाते हुए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया। इन अवैध भूखंडों के बेचान के लिए बनी एक प्रॉपर्टी डीलिंग दुकान को भी सीज किया गया। श्री रतनू ने बताया कि अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध ऐसी कार्यवाहियां सतत रूप से किया जाएगा।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *