क्राइम : अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर कसा शिकंजा, अलग-अलग मामलों में आठ लोग गिरफ्तार - Nidar India

क्राइम : अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों पर कसा शिकंजा, अलग-अलग मामलों में आठ लोग गिरफ्तार

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ पुलिस ने  शिकंजा कस लिया है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थानों की पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है।

नया शहर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है, साथ ही अलग-अलग कार्रवाई में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पहली कार्रवाई में 01 किलो 420 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका जब्त, दूसरी कार्रवाई में 01 किलो 535 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका जब्त और तीसरी कार्रवाई में 07 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका जब्त किया गया है।

थानाधिकारी नयाशहर सुरजीत कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर गठित टीम ने आपराधिक घटनाओं व अवैध नशा में संलिप्त अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार गोपनीय नजर रखते हुए, मेहनत,प्रयास और मुखबीर की इतला से यह कार्रवाई की गई है।

प्रथम कार्यवाही:- थाना स्तर पर गठित विशेष टीम ने गणेश फील्ड से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका की सूचना पर आरोपी श्रवण कुमार जाट पुत्र  रामरख, उम्र 33 साल, निवासी मुरलीधर व्यास नगर रोङ,जम्भेश्वर नगर  को गिरफतार कर उसके कब्जे से 01 किलो 420 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त किया है। अनुसंधान पुलिस थाना मुक्ता प्रसाद नगर बीकानेर को सौंपा गया है।

द्वितीय कार्यवाही:-  मुखबीर की खास इतला से संसोलाब तालाब से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका की सूचना पर  इन्द्र पाल बिश्नोई पुत्र भंवर लाल,उम्र 28 साल, निवासी जम्भेश्वर नगर फूलनाथ जी तालाब के समीप, मुरलीधर व्यास नगर वार्ड नंबर 06 पुलिस थाना नयाशहर जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 535 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त कर थाना पर अभियोग पंजिबद्ध किया गया। अनुसंधान पुलिस थाना कोटगेट बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।

तृतीय कार्यवाही:-  मुखबीर से मिली खास इतला से भैरू कुटिया के पास, गणेश फील्ड से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका की सूचना पर आरोपी प्रेमसुख पुत्र हंसराज बिश्नोई उम्र 42 वर्ष निवासी, जम्भेश्वर नगर, एमडीवी काॅलोनी के पास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 07 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त कर थाना पर अभियोग पंजिबद्ध किया गया। अनुसंधान पुलिस थाना कोतवाली बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।

विशेष भुमिकाः-
कपील कुमार हैडकानि,नयाशहर, प्रदीप कुमार कानि की रही। वहीं पुलिस टीम में सुरजीत कुमार पुनि थानाधिकारी नयाशहर,राकेश गोदारा उनि,हरपाल सिंह उनि
मंजीत कौर उनि,कृष्ण कुमार,प्रवीणा महिला हैडकानि, हेमराज हैडकानि
जेसाराम हैडकानि ,शीशराम हैडकानि,राजाराम हैडकानि ,विकास कानि
प्रहलाद राम कानि

 

व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एमडी के साथ तीन लोगों को किया गिरफ्तार…

 

पुलिस थाना जेएनवीसी की ऑपरेशन नीलकंठ के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने तीन लोगों को अलग-अलग प्रकरण में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने कुल 88.72 ग्राम एमडी और दो वाहन जब्त किए है।

अभियुक्त लम्बे समय से थे नशा कारोबार में लिप्त।
गिरफ्तार शुदा मुल्जिमों से अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त अन्य तस्करों के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी।

जेएनवीसी देवेन्द्रसिंह राठौड़ पुनि के नेतृत्व में थाना से गठित टीम मुखबीर खास ईतला से अवैध मादक पदार्थ के धन्धे में लिप्त अपराधियों के खिलाफ पृथक-पृथक 2 प्रभावी कार्यवाही की गई। गिरफ्तार शुदा मुल्जिमानों से अवैध मादक पदार्थ में सलिप्त अन्य तस्करों के संबंध में गहनता से अनुसंधान जारी है।

प्रथम कार्यवाहीः- थाना स्तर पर गठित टीम लक्ष्मणसिंह राठौड़ उपनिरीक्षक मय जाप्ता घड़सीसर पुलिया रोड़ पर गश्त के दौरान एक बे्रजा गाड़ी चालक राधेश्याम पुत्र  बजरंग लाल जाट, उम्र 28 साल निवासी, जाटो का मोहल्ला, जामसर के कब्जा से 27 ग्राम एमडी (मेफिड्रोन) जब्त कर थाना पर अभियोग पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अनुसंधान   महेन्द्रसिंह उपनिरीक्षक पुलिस थाना सदर जिला बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।

द्वितीय कार्यवाहीः-थाना स्तर पर गठित टीम  सुशीला मीणा उपनिरीक्षक मय जाप्ता द्वारा  मुखबीर खास ईतला से डी मार्ट के पास स्वर्ण जयन्ती आवासीय काॅलोनी रोड़ पर नाकाबंदी कर शिफ्ट गाड़ी चालक प्रेम कुमार विश्नोई पुत्र पप्पुराम,उम्र 22 साल, जाति विश्नोई निवासी गंगापुरा पुलिस थाना गजनेर जिला बीकानेर के कब्जा से 30.91 ग्राम एमडी (मिफिड्रोन) व शिफ्ट कार में प्रेम कुमार के साथी अशोक विश्नोई पुत्र श्रवण राम उम्र 25 साल, निवासी रानी बाजार के कब्जा से 30.81 ग्राम एमडी (मिफिड्रोन) जब्त कर थाना पर अभियोग पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में अनुसंधान दिग्पालसिंह पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बीछवाल को सौंपा गया है।
 सदर थाना पुलिस की कार्रवाई….दो लोगों को किया गिरफ्तार

सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा पोस्त छिलका सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी से 105.34 ग्राम मादक पदार्थ जब्त किया गया है। इसकी बाजार में कीमत लाखों में बताई जा रही है। साथ ही 66 हजार 835 रुपए नकद भी बरामद किए गए है। वहीं एक इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कांटा और लोडिंग टैक्सी जब्त की है। मामले में पुलिस ने ताराचंद पुत्र रूपचंद सारस्वत, निवासी मुरली मनोहर मैदान और नागौर के दिल्ली दरवाजा निवासी इस्लामुदीन उर्फ असलम पुत्र उस्मान, उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया गया है।

 

 

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *