बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।


उत्तर रेलवे की ओर से मुरादाबाद-बरेली रेलखण्ड के मध्य में तकनीकी कार्य किया जाएगा। इसके लिए ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ऐसे में लालगढ-डिब्रुगढ ट्रेने के का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ 03.07.26, 05.07.26, 07.07.26, 10.07.26, 12.07.26, 14.07.26, 16.07.26, 19.07.26, 21.07.26, 23.07.26, 29.07.26 को लालगढ से प्रस्थान करेगी,

वह ट्रेन बदले मार्ग मुरादाबाद-चन्दौसी-बरेली कैंट होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण यह रेलसेवा रामपुर व बरेली स्टेशनों पर ठहराव नहीं करेगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा बरेली कैंट स्टेशन पर ठहराव करेगी।



Post Views: 7







