शुक्रवार को हनुमानगढ़ और चूरू जिले की होगी जनसुनवाई


बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान ने गुरुवार को बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले की जनसुनवाई की। बीकानेर विकास प्राधिकरण में वीसी के जरिए की गई जनसुनवाई में गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव अंजलि राजोरिया,संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा और जिला कलेक्टर निशांत जैन भी मौजूद रहे।

पहले बीकानेर और फिर दोपहर बाद वीसी के जरिए हुई जनसुनवाई में बीकानेर और श्रीगंगानगर जिले के जनप्रतिनिधि, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, सामाजिक विज्ञान एवं विधि पृष्ठभूमि वाले शिक्षाविद, विधिवेत्ता, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।



यूसीसी पर शुक्रवार को हनुमानगढ़ और चूरू जिले की होगी जनसुनवाई
संभागीय आयुक्त ने बताया कि राजस्थान समान नागरिक संहिता-2026 (यूसीसी) के प्रारूप समिति की सदस्य डॉ. शुचि चौहान शुक्रवार को बीडीए सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए सुबह 10 से 11.15 बजे तक हनुमानगढ़ तथा 11.15 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चूरू जिले की जनसुनवाई करेंगी।







