बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





प्रचंड गर्मी को देखते हुए पीबीएम अस्पताल परिसर में मरीजों को राहत मिल सके इसके लिए गोपाल लाल बांठियां परिवार की ओर से पांच पंखें भेंट किए गए। मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से शीतल जल व्यवस्था की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को गोपाल लाल बांठिया नेअपने पिता रतन लाल बांठिया की स्मृति में पांच पंखे भेंट किए गए।
यह पंखें अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को दिए जाएंगे। इस दौरान ट्रोमा सेंटर के पीएमओ डॉ. एलके कपिल, मारवाड़ जन सेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास, मुनिराम सोनी, चंदन ठाकुर मनीष गोरछिया आदि मौजूद रहे।
Post Views: 8





