रेलवे : भारत गौरव ट्रेन कराएगी तीर्थ यात्रा, रामलला संग काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ धाम, गंगासागर सरीखे  स्थलों के कर सकेंगे दर्शन  - Nidar India

रेलवे : भारत गौरव ट्रेन कराएगी तीर्थ यात्रा, रामलला संग काशी विश्वनाथ, जगन्नाथ धाम, गंगासागर सरीखे  स्थलों के कर सकेंगे दर्शन 

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

तीर्थ स्थलों का भ्रमण करने के लिए यदि आप मन बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) एक विशेष पैकेज लेकर आया है। इसके तहत तीर्थ स्थलों की यह यात्रा 09 मई से 19 मई तक कराई जाएगी। इसके लिए  पुरी गंगासागर अयोध्या धाम यात्रा के लिए भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी।

यह यात्रा 9 मई को श्री गंगानगर से रवाना होकर वाया हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, रिंगस, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी और कानपुर से सवारियां लेती हुई जाएगी । इस यात्रा की अवधि 11 दिन की है जिसमे पुरी में जगन्नाथ धाम, कोणार्क का सूर्य मंदिर, गंगासागर तीर्थ, कोलकाता के काली घाट मंदिर, जसडीह में बैधनाथ धाम, गया में महाबोधी मंदिर व विष्णुपद मंदिर, वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा आरती व अन्य स्थानीय मंदिर तथा अयोध्या में रामलला मंदिर व हनुमानगढ़ी तीर्थ जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण सनातनी धार्मिक स्थलों के दर्शन का मौका मिलेगा।

आईआरसीटीसी, जयपुर के अपर महा प्रबंधक प्रबंधक योगेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि यह भारत गौरव टूरिस्ट ट्रैन कई प्रकार की सुविधाओं जैसे तृतीय श्रेणी इकॉनमी वातानुकूलित कोच, आधुनिक किचन-कार, बायो -टॉयलेट्स इत्यादि से सुसज्जित होगी। यात्रियों की सुविधाओं एवं बजट के अनुसार यात्रा को दो श्रेणियों स्टैण्डर्ड व कंफर्ट केटेगरी में विभाजित किया गया है।

स्टैण्डर्ड केटेगरी का मूल्य 27,890/- रखा गया है जिसमे एसी ट्रैन यात्रा, रात्रि विश्राम के लिए नॉन- एसी आवास तथा लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए नॉन- एसी बसों की व्यवस्था रहेगी । कंफर्ट केटेगरी का मूल्य 32,065/- रखा गया है जिसके अंतर्गत एसी ट्रैन के साथ रात्रि विश्राम के लिए एसी आवास एवं लोकल ट्रांसपोर्ट के लिए एसी बसों की सुविधा मिलेगी।

यह यात्रा 09 मई को श्रीगंगानगर से रवाना होकर 11 मई को गया पहुँच जाएगी । जहाँ यात्रियों को महाबोधी मंदिर व विष्णुपद मंदिर के दर्शन करवाए जायेंगे, दर्शन के बाद ट्रैन पुरी के लिए रवाना होगी । वहीं 12 मई को ट्रैन पुरी पहुंच जाएगी। जहाँ यात्रियों को जगन्नाथ धाम के दर्शन करवाए जायेंगे और रात्रि विश्राम पुरी में रहेगा ।  साथ 13 मई को कोणार्क के सूर्य मंदिर के दर्शन के बाद ट्रैन कोलकाता के लिए रवाना होगी।  साथ ही 14 मई को ट्रैन कोलकाता पहुंचेगी एवं यात्रियों को बसों के द्वारा गंगासागर ले जाया जायेगा।

जहाँ यात्री गंगासागर तीर्थ के दर्शन के बाद रात्रि विश्राम करेंगे,  15 मई को यात्रियों को कोलकाता ले जाया जायेगा । जहाँ यात्रियों को कालीघाट मंदिर के दर्शन करवाए जायेंगे एवं दर्शन के बाद जसडीह प्रस्थान के लिए स्टेशन ले जाया जायेगा।  इसके बाद  16 मई को ट्रेन जसडीह पहुंचेगी। जहाँ यात्रियों को बैधनाथ धाम के दर्शन करवाए जायेंगे एवं दर्शन बाद वाराणसी प्रस्थान के लिए स्टेशन ले जाया जायेगा । वहीं 17 मई को ट्रैन वाराणसी पहुंचेगी,जहाँ यात्रियों को काशी विश्वनाथ मंदिर एवं कॉरिडोर, अन्नपूर्णा देवी मंदिर एवं श्रीगंगा आरती के दर्शन कराए जाएंगे। यात्रियों का रात्रि विश्राम वाराणसी में ही होगा । वहीं 18 मई को ट्रेन वाराणसी से रवाना होकर अयोध्या पहुंचेगी । जहाँ यात्री नवनिर्मित रामलला मंदिर के साथ हनुमानगढ़ी के दर्शन कर सकेंगे । दर्शन के बाद ट्रेन रात्रि में 18 मई को ही ट्रेन वापस श्री गंगानगर के लिए रवाना होगी और 19 मई को यात्रा की समाप्ति होगी।

यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगा कि किसी भी व्यक्ति का इस यात्रा में शामिल सभी धार्मिक स्थलों का एक साथ दर्शन कर पाना असंभव के बराबर है अतः यह टूर पैकेज दर्शनाभिलाषी यात्रियों के लिए एक सुनेहरा मौका है।

कन्फर्म बर्थ के साथ-साथ होटल-आवास, भोजन सुविधा (ब्रेकफास्ट, लंच, डिनर), पेयजल सुविधा और लोकल ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा भी प्रदान करवाई जाएगी।  इंस्युरेन्स के साथ सरकार/पीएसयू के कर्मचारी इस यात्रा पर वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर पात्रता के अनुसार एलटीसी सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं।

यात्री इस पैकेज की विस्तृत जानकारी व्हाट्सएप्प नंबर 9001094705, 8595930998 से भी प्राप्त कर सकते हैं I इन पैकेज की बुकिंग सुविधा आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर भी उपलब्ध है।

 

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *