बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।





मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में वृद्ध दम्पती की हत्या करने वाले आरोपियों में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में सात आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब इस मामले में पुलिस ने अब 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश वांछित आरोपी उमेश शर्मा उर्फ मोनू पुत्र तेजपाल शर्मा, हाल मंडोला आवास विकास, ट्रोनिका सीटी गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।
डबल मर्डर प्रकरण को लेकर आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिह राठौड़, वृत्ताधिकारी अनुज डाल के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नग, विजेन्द्र सीला पुनि. के नेतृत्व में टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

Post Views: 15





