-17 अप्रेल से नहरबंदी होगी शुरू, 11 मई तक रहेगी प्रभावित





-भीषण गर्मी को देखते हुए लोगाें थोड़ी राहत देने के लिए विभाग ने तैयार किया प्लान
-बूस्टर लगाने वालों पर रहेगी पैनी नजर, पानी सप्लाई समय रहेगी बिजली की कटौती

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।

गर्मी के तेवर अब धीरे-धीरे तीखे होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में गर्मी अपना रोद्र रूप दिखाएगी। ऐसे में पानी की खपत बढ़ना तो तय है। दूसरी और नहर विभाग ने भी इसी गर्मी के दौरान नहरबंदी करने की योजना बनी ली है। इस बार 25 दिन की नहरबंदी होगी। इसमें पीने के पानी का संकट नहीं रहे, इसके प्रयास में जलदाय विभाग जुटा है। इसके लिए विभाग ने एक प्लान तैयार किया है, जिसके मुताबिक पानी की सप्लाई दी जाएगी, तो लोगों को थोड़ा राहत मिल सकती है। इसमें पूरे शहर को दो जोन में बांटा गया है। जहां पर एक-एक दिन छोड़कर पानी सप्लाई की जाएगी।
48 घंटों से मिलेगा पानी, 17 अप्रेल से यह व्यवस्था होगी लागू, 11 मई तक प्रभावी रहेगी…
जिले में वर्तमान में इंदिरा गांधी नहर परियोजना में 17 अप्रैल से 11 मई तक पूर्ण नहरबंदी प्रभावी रहेगी। जलाशयों में उपलब्ध पानी की मात्रा को देखते हुए 17 अप्रैल से बीकानेर शहर में एक दिवस छोडकर (48 घंटों से) पानी की सप्लाई की जाएगी।
जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता खेमचंद सिंगारिया ने बताया कि जोनवार, सम व विषम दिनांकों के अनुसार पेयजल वितरण की व्यवस्था की गई है।
इस प्रकार पानी सप्लाई की व्यवस्था रहेगी…
प्रथम जोन क्षेत्र-
(17 अप्रैल से सभी विषम संख्या दिनांक को जलापूर्ति की जाएगी।)
जेलवेल टंकी से जुडे क्षेत्रः इसमें कोटगेट, फड़बाजार (पठान मोहल्ला), जोशीवाड़ा, कसाई बारी, छींपों का मोहल्ला, स्टेशन रोड, गुर्जरो का मोहल्ला, धोबी तलाई, केईएम रोड, भेरूजी गली, मॉडर्न मार्केट का क्षेत्र आदि। सुभाषपुरा टंकी से जुडे क्षेत्र, इन्द्रा कॉलोनी, पुलिस आवासीय कॉलोनी, भुट्टों का बास शामिल है।
गोगागेट टंकी से जुडा क्षेत्रः इसमें गुर्जरो का मोहल्ला, बान्द्रा बास, शर्मा कोलोनी क्षेत्र आदि। सेन्ट्रल जेल, बीछवाल, बीछवाल गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, चेतक कैम्पस, शुष्क बागवानी कैम्पस, आरएसी तृतीय व दशम पुलिस मोटर क्षेत्र ड्राईविंग स्कूल आदि शामिल रहेगा।
करणी नगर उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्रः इसमें करणी नगर क्षेत्र, गांधी नगर, कैलाशपुरी शामिल रहेगी।
समतानगर टंकी से जुड़े क्षेत्र आदि।
नत्थूसर टंकी से जुडे क्षेत्रः इसमें बारह गुवाड़ चौक, साले की होली, मोहता चौक, दम्माणी चौक, बिन्नाणी चौक, डागा चौक, तेलीवाड़ा, चूनगरों का मोहल्ला, सोनगिरी कुआं, पारीक चौक क्षेत्र, जनता प्याऊ, करमीसर क्षेत्र आदि शामिल है।
नयाशहर टंकी से जुडे क्षेत्रः चौखूंटी, जस्सूसर गेट, सर्वोदय बस्ती, नत्थूसर बास, पूगल रोड, नाल रोड क्षेत्र, बंगला नगर डूडी पेट्रोल पंप के पीछे, हरिजन बस्ती, नयाशहर, जवाहर नगर आदि क्षेत्र।
जवाहर नगर टंकी से जुड़े क्षेत्रः विश्वकर्मा कॉलोनी, रंगा कॉलोनी, चुगी चौकी एरिया, बांग्ला नगर, अंत्योदय नगर क्षेत्र आदि।
सेटेलाइट टंकी से जुड़े क्षेत्रः चौखूंटी, एएमआर होटल के पास, जस्सूसर गेट, प्रताप बस्ती, पाबू बारी क्षेत्र, नायकों का मौहल्ला, सुभाष मार्ग, चुना भट्टा, कालू मोदी का बाड़ा क्षेत्र, बाबूलाल फाटक क्षेत्र शामिल है।
बंगलानगर टंकी से जुड़े क्षेत्रः एफसीआई गोदाम के पीछे का क्षेत्र, जालूजी खेडी क्षेत्र आदि शामिल है।
लक्ष्मीनाथ मंदिर टंकी से जुड़े क्षेत्रः आचार्यों का चौक, ढढ्ढों का चौक, बड़ा बाजार, लौहार मोहल्ला, छबीली घाटी, बागड़ियों का मोहल्ला, नाहटों का चौक, रामपुरिया, सुथारों की छोटी बड़ी गुवाड़, शीतला गेट, गोपेश्वर बस्ती, हंसा गेस्ट हाउस, जैन कालेज, रोड न. 6 आदि क्षेत्र शामिल है। इसके अलावा गोपेश्वर टंकी से जुड़े क्षेत्र में चौपड़ा बाड़ी का क्षेत्र है।
यह रहेगा दूसरा जोन का क्षेत्र, इन इलाकों में 18 से सभी विषम दिनांक को सप्लाई होगी…
स्टेडियम टंकी से जुडे क्षेत्रः गिन्नाणी, सादूल कॉलोनी, घावड़िया हनुमान हत्था, माजीसा का बास, रथखाना क्षेत्र आदि शामिल है।
साखू डेरा से जुड़े क्षेत्रः कमला कॉलोनी, फड़ बाजार व सांखू डेरा क्षेत्र कुचीलपुरा, अमरसिंहपुरा, विवेक नगर, पंजाबगिरान आदि। जयनारायण व्यास कॉलोनी के सभी सैक्टर,चाणक्य नगर, शिव बाडी, तिलक नगर, खतुरिया कोलानी शामिल है।
नागणेचजी की टंकी से जुडे क्षेत्र : साउथ विस्तार,पवनपुरी, पटेल नगर, शास्त्री नगर, नागणेचजी स्की्म, बल्लभ गार्डन क्षेत्र, सांगलपुरा क्षेत्र शामिल रहेंगे।
रानी बाजार उच्च जलाशय से जुडे क्षेत्रः रानीबाजार व औद्योगिक नगर रोड न. 1 से 11, घड़सीसर पंचमुखा भगवानपुरा क्षेत्र चौपड़ा कटला से पहले तक का क्षेत्र आदि।
भीनासर टंकी से जुडे क्षेत्रः हरिराम जी मन्दिर, सेठिया मोहल्ला, मेघवाल मोहल्ला, किसमीदेसर क्षेत्र आदि।
गंगाशहर टंकी से जुड़े क्षेत्रः सुजानदेसर, अमरपुरा बास, चौपड़ा बाड़ी क्षेत्र, खारिया टंकी से जुड़ा शिवा बस्ती, इन्द्रा चौक, चोरडिया चौक, करनाणी मोहल्ला, सूर्य नगर क्षेत्र, चौधरी कॉलानी, आदर्श स्कूल के पास का क्षेत्र, सुजानदेसर श्रीरामसर क्षेत्र आदि।
रामपुरा बस्ती टंकी से जुड़े क्षेत्रः रामपुरबस्ती, मुक्ता प्रसाद नगर की टंकियो से जुडे सभी सेक्टर, सर्वोदय बस्ती, भीमनगर क्षेत्र आदि।
नयाशहर से टंकी से जुड़े क्षेत्रः मुरलीधर व्यास नगर, करमीसर, मौसम विभाग क्षेत्र, हनुमान मंदिर भूतनाथ मंदिर, रामदेव मंदिर आदि।
पंप हाउस से डायरेक्ट सप्लाईः इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, मिलिट्री इन्जि. सर्विसेज क्षेत्र शोभासर आदि शामिल रहेगा।
पानी की बर्बादी नहीं करें, रखे सावधानी
“आमजन से आग्रह है कि नहरबंदी के दौरान पानी का सावधानीपूर्वक उपयोग करें। पानी की बर्बादी नहीं करें, व्यर्थ नहीं बहाएं। मितव्ययता के साथ इसका प्रयोग करें, जिससे विषम परिस्थितियों से बचा जा सके। नहरबंदी के दौरान अंतिम छोर पर समुचित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा उड़न दस्ते के जरिए अवैध बूस्टर को जप्त किया जाएगा। कुछ क्षेत्रों में आधे घंटे विद्युत कटौती भी की जा सकती है। नहरबंदी के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील है।“
खेमचंद सिंगारिया,अधीक्षण अभियंता, जन स्वा. अभि. विभाग,
नगर वृत- बीकानेर





