बीकानेर : नगर स्थापना को लेकर शहर में उत्साह, चंदा महोत्सव को लेकर तैयारी, कल गणेश मंदिर से उड़ेगा चंदा - Nidar India

बीकानेर : नगर स्थापना को लेकर शहर में उत्साह, चंदा महोत्सव को लेकर तैयारी, कल गणेश मंदिर से उड़ेगा चंदा

बीकानेर स्थापना दिवस को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम कल से, पहले दिन नगर सेठ मंदिर के गणेश मंदिर में होगा चंदा महोत्सव, वहीं 17 अप्रेल को होगी सांस्कृतिक संध्या

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

बीकानेर नगर के 539 वें स्थापना दिवस को लेकर शहर में उत्साह है। कई संस्थाओं की ओर से अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला प्रशासन बीकानेर ,बीकानेर विकास प्राधिकरण,राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर और श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे।

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि पहले दिन गुरुवार को शाम 5:00 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में “चंदा -महोत्सव ” आयोजित किया जाएगा। गौरतलब है कि  राव बीकाजी ने बीकानेर की  स्थापना श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश में की थी,इसलिए इस परंपरा का निर्वहन करते हुए संस्था की ओर से प्रतिवर्ष चंदा उड़ा कर बीकानेर का स्थापना दिवस मनाया जाता है ।
चंदा महोत्सव में बीकानेर के सुप्रसिद्ध चंदा कलाकार ब्रजेश्वर व्यास,अनिल बोड़ा,पेंटर धर्मा, कृष्ण चंद्र पुरोहित,राम भादानी,गणेश व्यास,अभिषेक बोड़ा, हरेंद्र बोड़ा,चंद्र मोहन हर्ष, गणेश रंगा भंवरलाल व्यास,मोहित पुरोहित निर्मल सुथार,गणेश ओझा,केशवराज बोड़ा और आदित्य पुरोहित ने विभिन्न संदेश उकेरे हुए परंपरागत -चंदों की प्रदर्शनी- लगाई जाएगी।

इस बार समिति ने नवाचार करते हुए बीकानेर के कला, साहित्य, संस्कृति, इतिहास, पत्रकारिता और अन्य विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को इस शुभ अवसर पर भी आमंत्रित किया है

सांस्कृतिक कार्यक्रम 17 को होगा…
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि  शुक्रवार को शाम 7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में भव्य ” सांस्कृतिक कार्यक्रम “का आयोजन किया जाएगा । इसमें स्थानीय कलाकारों और राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर के आमंत्रित कलाकार गीत ,संगीत और नृत्य की  प्रस्तुतियां देंगे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *