जयपुर, निडर इंड़िया न्यूज। 

राजस्थान ललित कला अकादमी की 66 वीं वार्षिक कला प्रदर्शनी के निर्णायक मण्डल ने राज्य के 9 कलाकारों की कलाकृतियों को पुरस्कार योग्य घोषित किया है। इस प्रदर्शनी के लिए राज्य भर से 190 कलाकारों की 562 कलाकृतियां प्राप्त हुई थी जिसमें से निर्णायक मण्डल ने प्रदर्शनी के लिये 64 कलाकारों की 113 कलाकृतियों का चयन किया । इनमें पुरस्कृत कलाकृतियां भी सम्मिलित है।

प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर पुरस्कृत 9 कलाकारों को पच्चीस-पच्चीस हजार रूपये के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किये जाएंगे । निर्णायक मण्डल के सदस्य सर्वश्री श्रीधर अय्यर,  हरशिव शर्मा एवं तपन दास थे ।

सचिव डॉ.रजनीश हर्ष के अनुसार चयनित कलाकारों में रमेश कुमार सैनी, जयपुर (जयपुर की गलियां 1-2-3). विकास कुमार मिरोठा, बूंदी (समूह-2), जयन्त शर्मा, जयपुर (City of Dunes) श्वेता नैना, जयपुर (तारा-3). मोहनलाल चौधरी, बीकानेर (मत बांचो गठरिया), उर्मिला शर्मा. जयपुर ( अनुकल्प-1). धीरज बलिहारा, हनुमानगढ़ (Weaving Tradition) करूणा, वनस्थली (Childhood-3) शिवपाल कुमावत, सीकर (Delusional-II शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *