रेलवे : इन ट्रेनों में लगाए अतिरिक्ति कोच, मिलेगी यात्रियों को सुविधा - Nidar India

रेलवे : इन ट्रेनों में लगाए अतिरिक्ति कोच, मिलेगी यात्रियों को सुविधा

 बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच की बढ़ोत्तरी की है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के अनुसार बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनों में कोच की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

गाडी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल में बीकानेर से 27 सितंबर को एवं साईनगर शिर्डी से 28 सितंबर को 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

ट्रेन संख्या 04827/04828, भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस- भगत की कोठी (जोधपुर) साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा में भगत की कोठी (जोधपुर) से 28 सितंबर को एवं बान्द्रा टर्मिनस से 29 सितंबर को 03 थर्ड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *