बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज¡
नया शहर थाने में मुरलीधर व्यास कॉलोनी निवासी परिवादिया रूखसार पत् नी असलम ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि रुपयों की आवश्यकता होने पर गेमनापीर रोड निवासी मधुबाला पत् नी सुरेन्द्र, पवन और एक अन्य से दो लाख रुपए उधार लिये थे जिसके बदले प्रार्थिया ने खाली चैक और पांच सौ ग्राम चांदी दी। आरोप है कि प्रार्थिया ने ब्याज सहित सारे रुपए चुका दिए। इसके बावजूद ना ही तो खाली चैक और ना ही चांदी वापस लौटा रहे हैं। साथ ही चैक अनादरण का मामला भी दर्ज करवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *