बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज।
शहर में अभी भी झपट्टा मार गैंग सक्रिय है। ताजा मामला बीछवाल थाने में दर्ज किया गया है। परिवादी बीछवाल गांव निवासी सोहनसिंह चारण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिवादी ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को सुबह करीब साढ़े 6 बजे गंगानगर चौराह से तीन अज्ञात मोटरसाइकिल सवार उनकी पत्नी का पर्स छीनकर भाग गए। उसमें 10 हजार रुपए नकद और दस्तावेज थे, जिसको झपट्टा मार कर ले गए।





