बीकानेरNidarindia.com
मारपीट कर चेन छीनने का एक मामला बीछवाल थाने में दर्ज किया गया है। इस संबंध में परिवादी पनपालसर निवासी विक्रमसिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि 18जुलाई को रात आठ बजे महावीर, जयपाल, लिखमाराम, रामरतन, हजारीराम जाट ने प्रार्थी के साथ लाठी व सरियो से मारपीट की। गले से चेन तोडक़र ले गए और जान से मारने की धमकी दी।






