बीकानेरNidarindia.com
कोटगेट थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेज बनाकर एक महिला के मकान का पट्टा बना लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में परिवादिया औद्योगिक क्षेत्र, रानी बाजार निवासी अमरजीत कौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादिया का आरोप है कि श्रवण कुमार बिश्नोई, परवेज अख्तर, सुरेन्द्र कुमार और जेईएन ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लिए और मकान का पट्टा बनाकर बिजली का कनेक्शन भी ले लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





