बीकानेरNidarindia.com
घर में घुसकर चोरी करने का एक मामला सामने आया है। परिवादी नोखा के मोरखाणा निवासी रेवंतराम पुत्र मोतीराम मेघवाल ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी का आरोप है कि 3 जून को अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और 70 हजार रुपए चुराकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





