बीकानेरNidarindia.com
मोटरसाइकिल चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। इस संबंध में स्वामी केश्वानंद कृषि विश्वविद्यालय में वरिष्ठ अनुसंधान अध्यता के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार ने कोटगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बाइक सुभम फलैक्स, रतन बिहारी पार्क के समीप से 12 मार्च को कोई अज्ञात चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





