बीकानेरNidarindia.com
नई दिल्ली में इस गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर होने वाली आरडी परेड में बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी से 51 छात्राएं रवाना हुई। इसमें बीकानेर की ‘समायरा धूस्सा’ का पिलानी बैंड में चयन हुआ है।

यह बैंड इस बार भी राजपथ पर अपनी प्रस्तुति देगा। एजुकेशन ट्रस्ट के निर्देशक मेजर जनरल नायर प्राचार्य डॉक्टर एम कस्तूरी ने छात्राओं को रवाना किया। सभी छात्राएं कोच कैप्टन सविता शर्मा और मेजर राजकुमार के निर्देशन में डीजी एनसीसी कैंप में रहकर तैयारी करेंगी।
सुमित धूस्सा ने बताया कि उनकी पुत्री समायरा का इस बैंड में चयन होना गौरव का विषय है। गौरतबल है कि समायरा सुभाष चंद्र धूस्सा की पौत्री है। बीकानेर की बेटी का चयन होने पर धूस्सा परिवार में खुशी का माहौल है। समायरा के दादा ने खुशी जाहिर की है।





