बीकानेरNidarindia.com
अपराधियों के हौसले बुलंद है। पुलिस को धत्ता बताते हुए आए दिन लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहां आज दिन दहाड़े एक व्यापारी के साथ लूटपाट का प्रयास किया गया है। कोतवाली थाने के हवलदार पृथ्वीराज के अनुसार मावापट्टी क्षेत्र में रहने वाले व्यापारी मनोज पीत्ती अपने घर से फड़ बाजार स्थित दुकान जा रहे थे।

इस दौरान रामपरिया हवेली के समीप पहुंचे तो बाइक सवार नकाबपोश युवक आए और व्यापारी के हाथ से बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान व्यापारी ने उनका मुकाबला भी किया, बदमाशों ने बेशबॉल के डंड़े से उसके हाथ पर वार भी किया। व्यापारी के चिल्लाने पर बदमाश अपनी बिना नम्बर की मोटरसाइकिल छोडक़र भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक और एक मोबाइल को अपने कब्जे में ले लिया। मामले की छानबीन एएसआई गिरधारी लाल कर रहे हैं। पुलिस अपराधियों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *