बीकानेरNidarindia.com
शहर में बाइक चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला नया शहर थाने में दर्ज किया गया है।

परिवादी शिवबाड़ी रोड निवासी श्रीकांत छींपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उनकी बाइक 15 दिसंबर को जस्सूसर गेट के समीप स्थित सीताराम भवन के एक नम्बर गेट पर खड़ी थी, जिसे कोई अज्ञात चुराकर ले गया।





