बीकानेरNidarindia.com
चोर अपनी कारगुजारियों से बाज नहीं आ रहे हैं। मुक्ता प्रसाद नगर थाने में चोरी एक मामला दर्ज किया गया है। परिवादी खेडुली सिटी, नागौर निवासी दिलीप बिश्नोई ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी का आरोप है कि वह जाट धर्मशाला में कमरा लेकर ठहरा हुआ था।

वह 30 नवंबर की शाम को खाना खाने के लिए कमरे से बाहर गया, तो पीछ से कोई अज्ञात चोर ने कमरे का ताला तोडक़र नकदी चुराकर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।





