सीसी टीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

बीकानेरNidarindia.com
शहर में झपट्टा मार गैंग सक्रिय है। आए दिन छीना-झपट्टी घटनाएं सामने आ रही है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का सामने आया है। जहां पर सोमवार शाम को एक व्यक्ति मोबाइल पर बात रहा था, इस दौरान बाइक पर सवार तीन युवक आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर भाग गए। यह पूरी वारदात समीप लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार गोस्वामी चौक निवासी अमोल गोस्वामी (40 वर्ष) मंगलवार शाम को करीब साढ़े 8 बजे अपने घर के आगे ही मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान एक बाइक पर तीन युवक आए और झपट्टा मार कर मोबाइल छीन ले गए। वह कुछ समझ पाता, तब तक आरोपी बाइक से भाग निकले।





