बीकानेरNidarindia.com
निजी बस के चालक को रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने आया है। परिवादी सारुण्डा निवासी रामनिवास पुत्र भंवरलाल राव ने कोलायत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसकी बस है, जो कोलायत से सारुण्डा के बीच में चलती है। इसको 4 अक्टूबर को जीतू, गोपी, बीजू और सात-आठ अन्य लोगों ने झझू में रास्ता रोक लिया और मारपीट की। आरोप है कि सात हजार रुपए नकद छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।






