पुलिस ने किया राउण्ड अप, इलाके में दहशत फैल गई





बीकानेरNidarindia.com भीड़-भाड़ वाले इलाके एक्स रे गली में मंगलवार दोपहर को एक महिला की पत्थर से वार कर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने महिला के पति को राउण्ड अप किया है। मृतका एएनएम थी। पुलिस ने उसके पति कृष्णपाल को राउंडअप किया है। सदर पुलिस सीओ शालिनी बजाज के अनुसार अभी आरोपी से संदेह के आधार पर पूछताछ चल रही है।

अब तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक सादुल कॉलोनी में किराये के मकान में रहने वाली सुमन एएनएम थी, जो बीकानेर जिले के एक मे गांव नियुक्त थी। उसकी पति से अनबन चल रही थी। बताया जाता है कि तलाक भी हो चुका था। मंगलवार को दोपहर को बीच सडक़ पर पति ने उस पर पत्थर से वार कर दिया। कोई उसे लहुलुहान कर भाग गया। स्थानीय लोग उसे पीबीएम ट्रोमा सेंटर ले गए जहां डॉक्टर्स ने सीपीआर की लेकिन बचा नहीं पाए। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित र्कारवाई की।

पूरे इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिस तरफ आरोपी भागा था उस पूरे रास्ते के फुटेज देखे और दो घंटे मे ही उसे राउंड अप कर लिया। पूछताछ चल रही है। सीओ सदर शालिनी बजाज का कहना हैए घटना बहुत दुखद है लेकिन पुलिस की टीम बेहतर टीमवर्क का प्रदर्शन करते हुए काम कर रही है। अभी आरोपी को राउंडअप किया गया है। पूछताछ चल रही है। इस दौरान इलाके में दहशत फैल गई।





