बीकानेरNidarindia.com अवैध रूप से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को पूगल थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 80 किलोग्राम डोडा-पोस्त बरामद किया गया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूगल थाना अधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में गठित टीम ने करणीसर से गांव बरजू के समीप एक सफेद रंग की कार से रामप्रकाश निवासी चक विजयसिंहपुरा और सीताराम को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने गाड़ी की तलाशी लेकर उसमें से ८० किलो डोडा पोस्त जब्त किया है। मामले की जांच खाजूवाला थाना के उप निरीक्षक नरेन्द्र कुमार कर रहे हैं।





