बीकानेरNidarindia.com माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में सोमवार को नवनियुक्त निदेशक कानाराम ने कार्यभार संभाल लिया।

पेपर लीक प्रकरण के चलते निवर्तमान निदेशक गौरव अग्रवाल को एपीओ कर दिया गया था, तब से ये पद रिक्त था। अग्रवाल को अब अन्यत्र लगा दिया गया है। कानाराम ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी अधिकारियों को अब पत्रावली उन्हें भेजने के लिए निर्देशित किया है।





