बीकानेरNidarindia.com अनियमिताएं सामने आने पर अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक ने आधा दर्जन दवा दुकानदारों के अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज रोड स्थित अरिहन्त फार्मा का अनुज्ञापत्र 10 से 11 मई (2 दिन) के लिए, गांधी चौक नोखा स्थित सारस्वत मेडिकोज जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 14 मई (5 दिन) तक के लिए, शास्त्री नगर स्थित गायत्री मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कोटगेट के अंदर श्री देहली मेडिकल एंड जनरल स्टोर,
दुलचासर (श्रीडूंगरगढ़) स्थित श्री नामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर तथा सेरूणा (श्रीडूंगरगढ़) स्थित श्री केसरी नंदन मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 से 16 मई (7 दिन) के लिए निलंबित कर दिया गया हैं।





