बीकानेरNidarindia.com भोलासर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत नरेश पोपली को श्री खुशालदास विश्वविद्यालय हनुमानगढ़ की ओर से पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है।

यह उपाधि उन्हें शिक्षा संकाय विषय के तहत अपने शोध कार्य ऑनलाईन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का वरिष्ठ अध्यापकों के व्यवहार परिमार्जन एवं शिक्षण दक्षता पर प्रभाव’ विषयक एक अध्ययन पर प्रदान की गई है।
इन्होंने अपना शोध माध्यमिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत व वर्तमान में श्री खुशालदास विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्य कर रहे डॉ. विजय शंकर आचार्य के निर्देशन में पूर्ण किया।





