बीकानेरNidarIndia.com रेलवे स्टेशन के समीप कार,जीप और टैक्सी स्टेण्ड हटाए जाने का भारतीय राष्टीय ट्रासपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन इंटक ने रोष जताया है।

फेडरेशन के हेमन्त किराड़ू ने इस संबंध में राज्यपाल, मुख्य मंत्री, संभागीय आयुक्त को अलग अलग पत्र भेजा है। इसके जरिए किराडू ने मांग उठाई है कि बीकानेर रेलवे स्टेशन पर डाक बंगला के समीप बीते 24 साल से कार,जीप और टैक्सी स्टैण्ड निर्धारित है, जो अवैध नहीं है।

रेलवे विभाग ने भी पूर्व में दीवार को 20 फीट सड़क से टैक्सी स्टैण्ड निर्धारित किया था, इसके बावजूद यदि प्रशासन को अनुचित लगता है तो वो टैक्सी चालकों के जनहित में स्टैण्ड निर्धारित करं।

गाडियां जब्त करने से आर्थिक नुकसान

किराडू ने रोष जाहिर किया है कि आए दिन गाड़ियां जप्त की जा रही हैं, इससे आर्थिक नुकसान हो रहा है। पूर्व में बीकानेर में बस मालिकों को सरकारी दीवारें तोड़कर स्टेण्ड निर्धारित किए हैं। श्रमिक नेता ने संभागीय आयुक्त से आग्रह किया है कि टैक्सी चालकों के साथ न्याय पूर्वक करवाई की जाए। ताकि मजबूरन संगठन को आंदोलन के लिए नहीं उतरना पडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *