बीकानेरNidarindia.com चिकित्सकों की हडताल के चलते आमलोगों को परेषानी उठानी पड रही है। जिला उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने मांग उठाई है कि मरीजों को इससे निजात दिलान के लिए राज्य सरकार और चिकित्सकों को आपसी वार्ता कर पहल करनी चाहिए।


जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया और सचिव वीरेंद्र किराडू ने डॉक्टर्स के आंदोलन समाप्ति की जाए, इसके लिए एक पत्र मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भेजा है। इसके जरिए बताया है कि वर्तमान में जारी राज्य सरकार और डॉक्टर्स के मध्य संघर्ष के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण अस्पतालों में चिकित्सकों ने कार्य बहिष्कार भी किया हुआ है।

अस्पतालों में उचित इलाज नहीं मिल रहा है, साथ ही राज्य सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के लाभ से भी वंचित है। पदाधिकारियों ने सुझाव रखा है कि सरकार व डॉक्टर्स को अपने अनुभवी प्रतिनिधियों की मध्यस्थता में एक वार्ता आयोजित कर इस आंदोलन को समाप्त करने की राह निकालनी चाहिए। ताकि आमजन चिकित्सकीय सुविधाओं से वंचित नहीं रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *