बीकानेरNidarIndia.com नया शहर थाने में चोरी का एक मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में जम्भेश्वर नगर निवासी बाबूलाल पुत्र उमेदाराम ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया है कि 14 फरवरी को अलाय बस स्टैण्ड से वह और उसकी बहिन रोडवेज की बस में बैठे थे।

इसे दौरान परिवादी अपनी सूटकेस लेकर केबिन में बैठ गया, लेकिन नोखा आने के बाद परिचालक ने उसे पीछे जाकर बैठने का कहा और सूटकेस को केबिन में पड़ा रहने की बात कही।

परिवादी का आरोप है कि जब घर आकर सूटकेट खोली तो उसमें ब्लेड से कट लगा हुआ था और सूटकेट में से सोने का हार और रखड़ी सेट जिसका वजन छ: तोला था, वो गायब थे। बस में रखी सूटकेस से चोरी हो गए। परिवादी ने बस चालक मक्खन सिंह और परिचालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हैडकनि.नरेश सिंह को जांच सौंपी है।





