बीकानेर : लखासर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

62 वाहन चालकों की हुई जांच, 11 को निःशुल्क चश्मे वितरित

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

राष्ट्रीय अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा एएसजी नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में लखासर टोल प्लाजा पर वाहन चालकों के लिए निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुखराज साध ने बताया कि शिविर में कुल 62 वाहन चालकों की नेत्र जांच की गई। इनमें से 11 वाहन चालकों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि एक व्यक्ति को मोतियाबिंद की सर्जरी करवाने की सलाह दी गई।

डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि शिविर में नेत्र सहायक दीपमाला एवं मधु कुमारी द्वारा वाहन चालकों की नेत्र जांच की गई। शिविर के प्रबंधन में कपिल चौहान, हरेंद्र गोयल, प्रवीण खत्री तथा टोल प्लाजा प्रबंधक सुनील कुमार का सहयोग रहा।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *