बीकानेर : मिलावटखोरों पर कसेगी नकेल, स्वास्थ्य विभाग हुआ सतर्क, 25 अक्टूबर से लिए जाएंगे खाद्य पदार्थों के नमूने

बीकानेर, निडर इंडिया न्यूज। 

दीपावली के त्योहारों पर मिलावट करने वालों की खेर नहीं। खासकर खाद्य पदार्थों और मसालों में मिलावट का खेल चल रहा है। दीपावली के त्योहार पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री आशंका बनी रहती है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। बीकानेर जिले में अब मिलावटखोरों पर नकेल कसी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य और चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर विशेष रणनीति तैयार की गई है। साथ ही तीन टीमों का गठन किया गया है। इसमें दो टीमें फिल्ड में (ग्रामीण) और एक टीम शहरी क्षेत्र में काम करेगी।

मिठाइयां सहित मसालों में होती है मिलावट…

त्योहारी सीजन में मावे से बनी मिठाइयां, दूध, पनीर के साथ ही मिर्च-मसालों में भी मिलावट का खेल चलता है। ऐसे करने वालों पर अब स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई करेगा। विभाग की टीमें मावे और संबंधित खाद्य पदार्थों के नमूने लेंगे, फिर उसकी जांच कराएंगे। निर्धारित मापदंड़ों पर खरे नहीं उतरने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

25 अक्टूबर से होगी शुरुआत…

स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस कार्रवाई की शुरुआत 25 अक्टूबर से होगी। इसमें शहर में विभिन्न क्षेत्रों, मिठाइयों के कारखानों, मसालों की दुकानों, मावे के गोदामों सहित क्षेत्रों में नमूने लिए जाएंगे। गौरतलब है कि त्योहारों पर मिठाइयों में ही मिलावट की अधिक आशंका रहती है। मिठाई में मिलावटी मावा और छैने की मिठाइयों में मिलावट को देखते हुए विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है।

मिलावटखोरों पर कोई रहम नहीं…

“त्योहार का सीजन है, ऐसे में लोगों का स्वास्थ्य अहम है। इसके लिए जरूरी है कि मिलावटखोरों पर नकेल डाली जाए। बीकानेर जिले में 25 अक्टूबर से लेकर दीपवली तक लगातार मिठाइयों, मसालों और दूध-घी के नमूने लिए जाएंगे। जहां पर आशंका होगी कार्रवाई की जाएगी। नमूनों की जांच कराई जाएगी, इसमें किसी तरह की अमानकता पाई जाने पर कार्रवाई की जाएगी।”

डॉ.पुखराज साध, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीकानेर 

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *