बीकानेर : गोपाल व्यास का निधन अपूरणीय क्षति, शिक्षा मंत्री ने जताई संवेदना - Nidar India

बीकानेर : गोपाल व्यास का निधन अपूरणीय क्षति, शिक्षा मंत्री ने जताई संवेदना

बीकानेरNidarIndia.com शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को स्व. गोपालदास व्यास बीकानेरी के चौथानी ओझाओं के चौक स्थित आवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक जताया।

उन्होंने व्यास के शोक संतप्त परिजनों को ढाढस बंधाया और उनके जीवन से जुड़े प्रसंगों के बारे में बताया। उन्होंने व्यास के तैलचित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की।

इस दौरान उनके भाई पूनमचंद व्यास, विष्णु दत्त व्यास, मोतीलाल व्यास और पुत्र ऋषि कुमार एवं गौरव व्यास मौजूद रहे। गौरतलब है कि गोपालदास व्यास का निधन 15 दिसंबर को लंबी बीमारी के बाद हो गया था। वे पाक्षिक समाचार पत्र विदुर वाणी के संपादक भी थे।

Share your love
Facebook
Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *