बीकानेर : अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहे थे, रोकथाम के लिए गठित टीम ने पहुंचकर उपकरण किए जब्त.. - Nidar India

बीकानेर : अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर रहे थे, रोकथाम के लिए गठित टीम ने पहुंचकर उपकरण किए जब्त..

बीकानेरNidarIndia.com जिले में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करने वालों के शिकंजा कसने के लिए विशेष गठित टीम गठित की गई है, सोमवार को इस टीम ने औचक निरीक्षण में हनुमान हत्था स्थित एक दुकान पर छापा मारा और अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की , साथ ही उपकरण जब्त किए।

जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ और प्रवर्तन निरीक्षक संदीप झांकल ने औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते हुए 18 घरेलू गैस सिलेंडर,तीन गैस रिफिलिंग मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और तीन एलपीजी गैस भरने के लिए पाइप जप्त किए। उन्होंने बताया कि जांच दल ने संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत धारा 6 ए में कार्रवाई की है।

Share your love
Facebook
Twitter

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *